फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The problem of increased technical fault

तकनीकी फॉल्ट ने बढ़ा दी लोगों की मुसीबत

Sun, 24 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 24 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहर के कई मोहल्लों में शनिवार की रात फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इसकी वजह पॉवर ट्रांसफॉर्मर से अर्थिंग का कटना बताया जा रहा है। रविवार की सुबह खराबी दूर हो सकी। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।

रामलीला मैदान उपकेंद्र से संचालित भुजौली फीडर में शनिवार की रात को पॉवर ट्रांसफॉर्मर के अर्थिंग में फॉल्टिंग हो गई।

इसके चलते गोरखपुर रोड, अबुबकर नगर, अहमद नगर, अली नगर आदि मोहल्ले में एक फेज की आपूर्ति बाधित हो गई।

रात में आपूर्ति बाधित होने से सड़कों पर अंधेरा रहा। उधर, 11 हजार वोल्टेज के केबल में खराबी आ गई। इसके चलते हनुमान मंदिर फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई।

एसएसबीएल इंटर कॉलेज के सामने तार फॉल्ट होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परशुराम चौक के समीप तकनीकी खराबी से महाराणा प्रताप कॉलोनी में भी बिजली की सप्लाई बाधित रही।

उमानगर आटा चक्की के सामने पोल में खराबी से कई घरों में आपूर्ति नहीं हो सकी।

उधर, रविवार को सुबह रामलीला मैदान उपकेंद्र में लाइनमैन की ड्यूटी चार्ट नहीं मिलने पर विभागीय अधिकारी भड़क उठे। कर्मचारी को गलती का अहसास हुआ।

माफी के बाद मामला शांत हो सका। दरअसल, उक्त अधिकारी एक लाइनमैन के बारे में जानकारी चाही। कर्मचारी ने अवर अभियंता से जानकारी लेने की बात कही।

बैतालपुर के छेरिया गांव में रविवार को भी खराबी दूर करने कर्मचारी नहीं पहुंचें। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed