फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The police have not yet been able to find the criminals who escaped after the encounter

Deoria News: मुठभेड़ के बाद फरार बदमाशों को अब तक नहीं खोज पाई पुलिस

Tue, 10 Mar 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The police have not yet been able to find the criminals who escaped after the encounter
सलेमपुर। फिरौती के लिए दो व्यापारियों के अपहरण की साजिश की आशंका में एसटीएफ ने पिछले साल पांच दिसंबर की रात में मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस गिरोह के चार बदमाश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पिछले तीन महीने से इनका लोकेशन नेपाल में बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अब तक इनकी गिरफ्तारी के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किया। वहीं, जिन व्यापारियों के अपहरण की साजिश इन बदमाशों ने रची थी, उनका परिवार दहशत में जी रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव निवासी राजकमल तिवारी ईंट-भट्ठा और शराब के कारोबारी हैं। वहीं गांव के ही अरविंद कुमार तिवारी उर्फ चुन्नू का सलेमपुर-नवलपुर मुख्य मार्ग के पास होटल है। इसके अलावा उनका कारोबार गुजरात सहित अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है।
विज्ञापन

पिछले साल पांच दिसंबर की रात कार और बाइक सवार बदमाश महदहां चौराहे के पास राजकमल तिवारी के अपहरण की योजना बना रहे थे। इसकी भनक एसटीएफ को लग गई थी। एसटीएफ ने जाल बिछाकर बदमाशों को घेरा और मुठभेड़ के दौरान हिमांशु यादव समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में हिमांशु यादव के पैर में गोली भी लगी थी। घटना के दो दिन बाद सात दिसंबर की भोर में सदर कोतवाली पुलिस ने महुआडीह थाना क्षेत्र के बरवा निवासी प्रदीप यादव को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस वारदात में शामिल गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के चौथी गांव निवासी अंकित यादव, मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के कहिनवर गांव निवासी सर्वेश उर्फ गोली यादव, उसी थाना क्षेत्र के मजखानी गांव निवासी पंकज यादव तथा महुआडीह थाना क्षेत्र के नेरुई अमवा गांव निवासी सूरज गौड़ घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि भागे बदमाशों ने नेपाल में सूरज गौड़ के अड्डे पर शरण ले रखी है। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंप दी गई। विवेचना खुद कोतवाली प्रभारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फरार आरोपियों के मोबाइल फोन बंद होने के कारण पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से दोनों व्यापारियों के परिवारों में अब भी डर का माहौल बना हुआ है।
राजकमल तिवारी को सुरक्षा के मद्देनजर एसपी की ओर से एक सिपाही उपलब्ध कराया गया है। वहीं अरविंद तिवारी ने सुरक्षा को लेकर डीएम और एसपी से शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक न तो लाइसेंस मिला है और न ही अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

---------
कोट
व्यापारियों के अपहरण की साजिश में शामिल चार बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सलेमपुर कोतवाली पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed