{"_id":"66983c0c4ef2084f970de1c4","slug":"the-person-named-in-the-death-of-councilors-husband-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1004-130529-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सभासद के पति की मौत में नामजद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सभासद के पति की मौत में नामजद गिरफ्तार
Thu, 18 Jul 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर नगर पंचायत के सभासद के पति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरेापी को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।
वार्ड नंबर 13 की सभासद संगीता देवी के पति उपेंद्र सिंह (35) की दो जुलाई को दावत से लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई थी। लखनऊ पीजीआई लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। दावत में पति उपेंद्र को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए सभासद संगीता देवी ने बरारी प्रथम निवासी दूधनाथ मणि, अनिल मणि समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। गौरी बाजार थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि सभासद पति उपेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत के आरोपी अनिल मणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद