फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The movement against excise

उत्पाद शुल्क के विरोध में स्वर्णकारों का आंदोलन

Mon, 25 Apr 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 25 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
The movement against excise
शहर के मालवीय रोड पर सराफा करोबारियों ने बैठक की।
देवरिया में  उत्पाद शुल्क की अनिवार्यता के विरोध में सराफा कारोबारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों को जबर्दस्ती लागू करना चाहती है। सरकार अपने वादे को पूरा करने में नाकाम साबित हो रही है। 27 अप्रैल तक स्वर्णकार अपनी प्रतिष्ठान को बंद रखेंगे।
विज्ञापन


जनपद सराफा मंडल से जुड़े कारोबारी सोमवार को मालवीय रोड स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए। केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार काला कानून लागू करने की जिद पर अड़ी है। इसके लागू होने से स्वर्ण कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। उमाशंकर सराफ ने कहा कि काला कानून के खिलाफ 27 अप्रैल तक बंदी रहेगी।
विज्ञापन


कारोबारियों ने स्वैच्छिक तरीके से बंद का आहृवान किया है। उत्पाद शुल्क को हर हाल में खत्म करना होगा। कारोबारी अब आर-पार के संघर्ष के मूड में है। काला कानून की समाप्ति के लिए हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। अजय वर्मा ने कहा कि तीन दिन तक बंदी के बाद शीर्ष नेतृत्व जैसा आदेश देगा उसको अमल में लाया जाएगा। सभा को वंशीधर वर्मा, विकास वर्मा, राजेश सराफ, संतोष सराफ, प्रहलाद, निर्भय सराफ, दीपू सराफ आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed