{"_id":"6a06125953b39d6c3f0eb041","slug":"the-minister-of-state-traveled-in-an-electric-car-the-district-panchayat-president-reached-the-bus-station-in-an-e-rickshaw-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-181828-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक कार से की यात्रा, ई-रिक्शा से बस स्टेशन पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक कार से की यात्रा, ई-रिक्शा से बस स्टेशन पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष
Thu, 14 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 14 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद नेता घटाने लगे हैं फिजूलखर्ची, राज्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
- रोडवेज बस से गांव पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। जनप्रतिनिधियों ने अपने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करना शुरू कर दिया है। सादगी के साथ सार्वजनिक परिवहन और ई वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी अपने सरकारी आवास से ई-रिक्शा से बस स्टेशन पहुंचे और वहां से अपने सुरक्षा गार्डों के साथ परिवहन निगम की अनुबंधित बस से सलेमपुर के रवाना हुए। वहीं, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लखनऊ में एक इलेक्ट्रिक कार में सवार होकर निकल रही हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी बृहस्पतिवार को जिला पंचायत परिसर स्थित अपने सरकारी आवास से निकलकर ई-रिक्शा से बस स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने सलेमपुर जाने के लिए रोडवेज बस का टिकट लिया और अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ बस से सलेमपुर रवाना हुए। इसके बाद सलेमपुर से दूसरी रोडवेज बस के जरिए भाटपार रानी पहुंचे। वहां से ई-रिक्शा बुक कर अपने पैतृक गांव पहुंचे। उनकी इस पहल की चर्चा पूरे जिले में होती रही। लोगों ने इसे प्रधानमंत्री की अपील के समर्थन में जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाया गया सकारात्मक कदम बताया।
वहीं, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भी अपने सरकारी काफिले को सीमित कर दिया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार से यात्रा शुरू कर दी है और पहले उपयोग में आने वाले दोनों सरकारी वाहनों को आवास पर खड़ा करा दिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी अपील और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव अपनाना समय की आवश्यकता है।