{"_id":"683756a60073b8f19e049c0a","slug":"the-mastermind-is-in-custody-but-the-masked-man-is-still-not-caught-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-154688-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक में नहाते वक्त डूबने से महिला और किसान की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक में नहाते वक्त डूबने से महिला और किसान की माैत
Thu, 29 May 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। छोटी गंडक नदी में नहाने बुधवार को गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक देवरिया कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था। वह खामपार इलाके में ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। जबकि, परसौनी गांव में छोटी गंडक में डूबने से महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, देवरिया कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द गांव निवासी बृज भूषण मिश्र (44) किसान थे। वह बुधवार को देवरिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर खामपार इलाके के सवरेजी गांव ननिहाल के लिए निकले।
दोपहर में भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और नूरीगंज बाजार में घूमने लगे। इसी दौरान तेज गर्मी से राहत पाने के लिए छोटी गंडक नदी में नहाने लगे। अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे।
विज्ञापन
नदी घाट पर कपड़ा धो रही महिलाओं के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें बचाया। चर्चा है कि बाहर निकलने के कुछ देर बाद वह दोबारा नहाने लगे।
इसी दौरान डूब गए। शोर मचाने पर पुनः लोग पहुंचे। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता उनकी मौत हो गई। पॉकेट में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर मिलने पर पुलिस ने परिवार को सूचना दी।
बेटे ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ में मृतक के शराब पीने के बाद नदी में नहाने की बात सामने आई है।
उधर, खामपार थाना क्षेत्र के फुलमान टोले की रहने वाली उषा देवी (50) बुधवार को किसी काम से डुमरी आईं थी। वापस लौटने के दौरान परसौनी गांव के सामने छोटी गंडक नदी में डूब गई। चारवाहों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने काफी प्रयास के बाद नदी से शव को बाहर निकाला।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नही है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।