फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The market brightens with the wedding season before Holi

Deoria News: होली के पहले सहालग से चमका बाजार

Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The market brightens with the wedding season before Holi
देवरिया। कपड़े की दुकान में खरीदारी करते लोग। - फोटो : रायबरेली में सुलतानपुर रोड ​स्थित आईटीआई फैक्ट्री का मुख्य गेट।
देवरिया। होली के पहले सहालग से बाजारों में रौनक है। लोग कपड़े, गहने समेत अन्य जरुरत की चीजें खरीद रहे हैं। इससे शहर से लेकर गांव देहात तक के बाजारों खरीदारों की भारी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

फरवरी माह में तेज लगन के चलते सोने चांदी के दुकानों के अलावा कपड़े की दुकानों पर भारी भीड़ है। शहर के पुराने प्रतिष्ठित दुकानदारों के साथ-साथ आधुनिक माल और बड़े स्टोर्स पर भी खरीदारों की भीड़ रह रही है। मालवीय रोड, राघवनगर, सब्जी मंडी, मोतीलाल रोड, रामलीला मैदान रोड समेत हर छोटी- बड़ी दुकानों पर खरीदार उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

आर्य समाज गली की सर्राफा दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। इसके अलावा बरहज, सलेमपुर, भाटपाररानी और रुद्रपुर तहसील मुख्यालयों पर आसपास के गांवों और कस्बों के लोग सहालग की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। शहर के करीब नए विकसित सोनूघाट बाजार में भी खरीदार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लॉक पिपरा चंद्रभान के देवड़ार टोला निवासी संजय शाही ने बताया कि शहरों में कपड़े की दुकानों पर घंटो भर लाइन लगाने के बाद ही नंबर आ रहा है। करीब कपड़े की खरीदारों के साथ करीब एक दर्जन अन्य लोगों के साथ दुकानों पर जाने से भीड़ में इजाफा हो रहा है। एक तरफ जहां शादी विवाह के परिवारों के लोग खरीदारी में भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं लगन के चलते रिश्तेदार भी भारी संख्या में भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं।

नगर पालिका रोड निवासी विजय वर्मा ने बताया कि तेज लगन के चलते आम जन कपड़ों की खरीदारी कर रहा है। वहीं उमानगर निवासी नागेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि कपड़ों की खरीदारी के चलते सड़कों पर भारी भीड़ है। इससे दिन भर शहर में जाम की स्थिति बनी रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed