फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The impersonator eunuch ran in front of the police with a knife in Kanshi Ram's residence.

Deoria News: कांशीराम आवास में बहरूपिये किन्नर ने पुलिस के सामने चाकू लेकर दौड़ाया

Wed, 15 Nov 2023 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
The impersonator eunuch ran in front of the police with a knife in Kanshi Ram's residence.
-चार दिनों से सरकारी आवास में रहने वालों के बीच हो रही मारपीट की घटना
विज्ञापन

-पुलिस ने एक पक्ष का दर्ज किया है केस,दूसरा पक्ष कोतवाली का लगा रहा चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांशीराम आवास में रहने दो पक्षों के बीच बुधवार को मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे दरोगा के सामने बहरूपिये किन्नर ने चाकू लेकर दूसरे पक्ष की एक महिला को दौड़ा लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग कार्रवाई के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
शहर के मेहड़ा पुरवा के कांशीराम आवास में रहने वाले दो पक्षों के बीच चार दिन से मारपीट हो रही है। सोमवार को पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के छह लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया। बुधवार सुबह मारपीट की सूचना पर दरोगा और सिपाही कांशीराम आवास पर पहुंचे। मारपीट के दौरान किन्नर ने चाकू लेकर महिला को दौड़ा लिया। पुलिस के सामने हुई इस घटना को देख काॅलोनी के लोग सहम गए। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर चली आई। पुलिस धारदार हथियार भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाला किन्नर नहीं है। किन्नर के वेश में लोगों को परेशान करता है। उसे समझाया गया है। नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि एक पक्ष का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के सामने मारपीट हुआ था। चाकू दूसरे पक्ष के लोग कोतवाली में लाकर दिए हैं। जांच के बाद दूसरे पक्ष का भी केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed