फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The heat wave continued throughout the day, with the mercury reaching 42 degrees.

Deoria News: दिनभर चली लू पारा 42 डिग्री पर

Sun, 17 May 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The heat wave continued throughout the day, with the mercury reaching 42 degrees.
देवरिया रविवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सोमवार को 43 डिग्री तक पहुंचेगा। बुधवार तक दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। आर्द्रता में कमी के चलते आभासी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा।
विज्ञापन

दिन में प्रचंड लू चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सूरज की सीधी किरण से बचने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग के गोरखपुर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रविवार की दोपहर में करीब दो बजे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इस दौरान पछुआ हवा के साथ लू चली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि लू से बचने के लिए सबसे जरूरी उपाय है कि यह है कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहें। धूप से सीधे बचें। सिर ढककर चलें और हल्के सूती वस्त्र पहनें। फूल आस्तीन के कपड़े पहनें। लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम में ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों को खास दिक्कत हो सकती है, इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें। हो सके तो दोपहर में धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed