{"_id":"65a027c513f0040a3e0fa69d","slug":"the-heart-of-the-city-is-in-bad-shape-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17287-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नान वेंडिंग जोन नाम का... अतिक्रमण से बदहाल है शहर की हृदयस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नान वेंडिंग जोन नाम का... अतिक्रमण से बदहाल है शहर की हृदयस्थली
Thu, 11 Jan 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
सड़क के चौथाई हिस्से तक सज रही दुकानें, मोतीलाल और मालवीय रोड पर हर रोज लग रहा जाम
अपनी दुकानों के आगे के फुटपॉथ को दुकानदारों किराए पर उठाया, ठेले वालों से वसूलते हैं रकम
देवरिया। शहर की हृदयस्थली कहा जाने वाला मालवीय रोड अतिक्रमण के चलते बदहाल है। सड़क के दोनों तरफ के फुटपाथ पर स्थायी-अस्थायी दुकानों, रेहड़ी-ठेले वालों का कब्जा रहता है। यही नहीं दोनों तरफ की 20-20 फीट चौड़ी सड़क भी अतिक्रम का शिकार है। कुछ ऐसा ही हाल कसया, भीखमपुर व बिहार को जोड़ने वाले अतिव्यस्त मार्ग मोतीलाल रोड का भी है। यहां 30 फीट की सड़क के चौथाई हिस्से तक दुकानें लग रही हैंं। यह हाल तब है जबकि इन दोनों सड़कों पर वेंडिंग व नान वेंडिंग जोन चिह्नित किया गया है।
हद तो यह है कि स्थायी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे के फुटपॉथ को किराए पर उठा दिया है। यहां वे तय रकम लेकर सब्जी की दुकानें, ठेले लगवाते हैं। नतीजा, शहर की इन दोनों मुख्य सड़कों पर सफर बुरे सपने जैसा है, रोजाना दिन में कई बार जाम लगना यहां सामान्य बात हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से सिविल लाइन रोड, मालवीय रोड में वेंडिंग व नानवेंडिंग जोन घोषित किया गया है। लेकिन इसका पालन तो दूर सड़क तक अतिक्रमण ने राह चलना मुश्किल कर दिया है। मोतीलाल रोड पर30 फीट की सड़क मात्र 20 फीट ही चलने लायक रहती है।
बृहस्पतिवार को सुबह 12:15 बजे मालवीय रोड पर सुभाष चौक के पास स्थित एक बैंक के बाहर दोपहिया वाहन आधी सड़क तक खड़े मिले। कुछ आगे बढ़ने पर प्लास्टिक की कुर्सियां व बक्शे की दुकान वालों ने फुटपाथ से आगे सड़क कर कब्जा जमाकर दुकानें सजा रखी थीं। रही सही कसर तरकुलवा, बघौचघाट, रामपुर कारखाना, पटनवा पुल, गोरया घाट आदि जगहों तक जाने वाले टैपों वाले बीच सड़क पर ही सवारियां भरकर पूरी कर रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे मोतीलाल रोड की दोनो पटरियों के पांच-पांच फीट के फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा नजर आया। पैदल लोग वाहनों के बीच से सड़क पर चल रहे थे। यहां सड़क तक ठेले लगाकर दुकानदार गुड़ व अन्य सामान बेचते नजर आए। इलेक्ट्रानिक दुकानों के मालिकों ने भी अपने सामान बाहर तक फैला रखे थे। लोगों ने बताया कि यातायात पुलिस या जिला प्रशासन की गाड़ी आने पर कुछ देर के लिए ये अपनी दुकानों को पीछे कर लेते, उसके बाद पुन: यथास्थिति कायम हो जाती। ऐसे में जो जाम में फंसते है वह खीझते हुए दोबारा दिन में इस मार्ग से नहीं आने का संकल्प लेकर ही आगे बढ़ते हैं।
लोग बोले-
मोतीलाल रोड पर दिन में जाना दुरुह कार्य है। सुबह 10 बजे से शाम आठ बजे तक के बीच में अतिक्रमण करने वाले सड़क से सटकर दुकान लगा ले रहे हैं। उन्हें कार्रवाई का डर नहीं है। टोकने पर मारपीट करने पर उतारु हो जाते हैं। -शैलेंद्र सैनी, शिक्षक
-- -- --
मालवीय रोड अधिक चौड़ा हैं, ऐसे में यहां पूरे दिन वाहनों व लोगों का आवागमन होता रहता है। मोतालाल रोड से गुजरना तो तकलीफदेह हो चला है। इस रोड पर मजबूरी में ही आते हैं। वरना वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेकर निकलते हैं। -अनंत वर्मा, न्यू कालोनी
-- -- -- -- -
मोलीलाल रोड पर हर दिन लगने वाले जाम को देखते हुए अक्सर दूसरे मार्गों से जाना बेहतर लगता है। सड़क तक दुकानें लगा दिए जाने से सामान्य लोगों को इधर से पैदल गुजरने में भी दिक्कत महसूस होती है। -उपेंद्र शाही, भीखमपुर रोड
-- -- --
मालवीय रोड पर दिन में 11 से शाम सात तक हर रोज जाम लग रहा है। 30 फीट की टू लेन की सड़क के बाद पांच-पांच फीट का फुटपाथ है। इस पर भी अतिक्रमण कर लिए जाने से लोगों को परेशानी होती है। -जुबेर अहमद, कसया रोड
-- -- -- -- --
नान वेडिंग जोन में दुकानें लगाने वालों को पहले नोटिस दी जाएगी। इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो अभियान चलाकर इन्हें हटाया जाएगा। :मुनादी कर अतिक्रमणकारियों से सड़कों से दुकानें हटा लेने को कहा जाएगा। -रोहित सिंह, ईओ नगरपालिका