{"_id":"6ac2ab7a2c8b42e14e0f877a","slug":"the-government-will-be-formed-on-the-strength-of-good-governance-deoria-news-c-208-1-deo1035-193482-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुशासन के दम पर बनेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुशासन के दम पर बनेगी सरकार
Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। भाजपा मंडल इकाई तरकुलवा के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को गांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन के प्रांगण में हुई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सुशासन और विकास के दम पर प्रदेश में पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के विकास को नई दिशा दी है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन योजनाओं को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतार कर आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाने के साथ बिजली और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर जैसी सुविधाएं गांवों में उपलब्ध कराई जा रही हैं। संवाद