फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The girl disappeared with her brother-in-law at midnight in Deoria

UP: आधी रात को जीजा के भाई संग गायब हुई युवती, दूसरे युवक को पुलिस लेकर आ गई थाने- सुबह प्रेमी संग मिली

Sat, 29 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Nov 2025 01:02 AM IST
सार

मामले की सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को देते हुए युवती को गायब करने का आरोप गांव के ही एक अन्य युवक पर लगा दिया। सूचना मिलने के बाद रामपुर कारखाना पुलिस आरोपी युवक के बड़े भाई को थाने उठा लाई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए युवती और उसके प्रेमी का पता लगा।

विज्ञापन
The girl disappeared with her brother-in-law at midnight in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

एक युवती अपने प्रेमी के साथ आधी रात घर से कहीं चली गई। जानकारी होने पर परिजनों ने गांव के एक अन्य युवक पर युवती को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और आरोपी युवक के भाई को थाने उठा लाई। सुबह गायब युवती प्रेमी के साथ मिली। इसके बाद आरोपी युवक के भाई को थाने से छोड़ा गया।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम संबंध तरकुलवा थाना क्षेत्र निवासी अपने जीजा के भाई के साथ है। बृहस्पतिवार की रात में युवती अपने प्रेमी (जीजा के भाई) को बुलाकर बाइक से कहीं निकल गई। घंटे भर बाद युवती के परिजन उसे खोजने लगे।
विज्ञापन


मामले की सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को देते हुए युवती को गायब करने का आरोप गांव के ही एक अन्य युवक पर लगा दिया। सूचना मिलने के बाद रामपुर कारखाना पुलिस आरोपी युवक के बड़े भाई को थाने उठा लाई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए युवती और उसके प्रेमी का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को थाने लाने के बाद आरोपी युवक के भाई को छोड़ दिया गया। युवक और युवती के बालिग होने के चलते पुलिस ने समझौते के बाद उन्हें भी जाने दिया। एसओ अभिषेक कुमार राय ने बताया कि युवक और युवती बालिग थे। दोनों रजामंदी से बाहर गए थे। परिजनों को झूठा आरोप लगाने से सचेत किया गया है। भविष्य में अगर झूठा आरोप किसी पर लगाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed