{"_id":"69b0627406858d642e0a4d6b","slug":"the-double-line-between-bhatni-lar-road-will-be-operational-from-april-making-the-journey-to-varanasi-easier-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-176620-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भटनी-लार रोड के बीच अप्रैल से चालू हो जाएगी डबल लाइन, वाराणसी की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भटनी-लार रोड के बीच अप्रैल से चालू हो जाएगी डबल लाइन, वाराणसी की राह होगी आसान
विज्ञापन
सलेमपुर रेलवे स्टेशन के समीप नई रेल लाइन पर कार्य करते मजदूर। संवाद
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी–औड़ियार रेल खंड पर पिवकोल से लार रोड स्टेशन के बीच का काम भी इसी मार्च में पूरा हो जाएगा। भटनी से पिवकोल रेलवे स्टेशन तक 5.25 किमी तक दोहरीकरण का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इस कार्य के पूरा होने के बाद गोरखपुर से वाराणसी के बीच अब केवल तुर्तीपार पुल का काम ही बाकी रह जाएगा। अप्रैल से वाराणसी की राह और आसान हो जाएगी।
गोरखपुर से वाराणसी के बीच सिंगल रेल लाइन होने से न तो ट्रेनों की औसत स्पीड बढ़ पा रही थी, न ही नई ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल रही थी। जबकि यह रूट प्रयागराज के जरिए मध्य भारत को भी पूर्वांचल से जोड़ता है। इसे देखते हुए भटनी जंक्शन से औड़ियार जंक्शन तक करीब 117 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को मंजूरी मिली थी। परियोजना की कुल लागत 2529.46 करोड़ रुपये है। वर्ष 2024-25 के बजट में इस परियोजना के लिए 413.33 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। दोहरी लाइन बनने से इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा, ट्रेनों की देरी घटेगी और लाइन क्षमता बढ़ने से भविष्य में यात्रियों की मांग के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
--
कई खंडों में पूरा हो चुका है काम
भटनी-औड़िहार रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना के तहत भटनी–लार रोड–बेलथरा रोड (27.53 किमी) के बीच कार्य तेजी से जारी है। इसके अलावा अब तक किड़िहरापुर–इंदारा (12.98 किमी), सादात–औड़िहार (18.21 किमी), भटनी–पिवकोल (5.25 किमी) और बेलथरा रोड-किड़िहरापुर (13.85 किमी) सहित कुल 50.29 किमी रेलखंड का दोहरीकरण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
वहीं जखनिया–सादात–पिपरीडीह–दुल्लहपुर (39.18 किमी) और पिवकोल–सलेमपुर–लार रोड–बेल्थरा रोड (27.53 किमी) के बीच कार्य चल रहा है। इनमें भी पिवकोल से सलेमपुर होते हुए लार रोड तक दोहरीकरण का कार्य 31 मार्च से पहले पूरा होने की उम्मीद है।
-- -- -- -
सलेमपुर में बन रहा नया रेलवे क्रॉसिंग
सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर इस समय केवल प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दोहरीकरण कार्य के तहत बिजली के पोल व तार लगाने के साथ साथ लाइन क्रॉसिंग और सिग्नल का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उत्तरी रेल क्रॉसिंग को बंद कर उससे आगे नए रेलवे क्रॉसिंग के लिए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सलेमपुर स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक 150 मीटर लंबा बनाया जा रहा है। यह कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं रेलवे स्टेशन के नए रेल टिकट घर का कार्य भी अंतिम चरण में है।