{"_id":"69838b99a4ea47b26000599a","slug":"the-dogs-terroreven-in-her-dreams-the-sanitation-worker-is-shouting-for-help-deoria-news-c-208-1-deo1019-174140-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुत्ते की दहशत...सपने में भी सफाईकर्मी चिल्ला रही बचाओ-बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुत्ते की दहशत...सपने में भी सफाईकर्मी चिल्ला रही बचाओ-बचाओ
Wed, 04 Feb 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। खुखुंदू निवासी महिला नूरजहां (50 वर्ष) पर मंगलवार को उनके घर के दरवाजे पर ही आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। जहां से डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन गोरखपुर एम्स लेकर चले गए, जहां डॉक्टर ने उनका इलाज करके दवा देकर घर भेज दिया। हमले के बाद वह काफी डर गई हैं। खुखुंदू गांव निवासी नूरजहां (50 वर्ष) पत्नी मैनुद्दीन सदर विकास खंड के बरडीहा लाला गांव में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। वह मंगलवार की सुबह दरवाजे पर रखे पुआल को हटा रही थीं। इसी बीच पुआल में बैठे दो आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया।
वह बचाव के लिए हाथ आगे की तो कुत्तों ने झपट्टा मारकर दोनों हाथों को पकड़कर नोंच-नोंचकर लहुलुहान कर दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाठी-डंडों से कुत्तों को मारने लगे, लेकिन वह लगातार नूरजहां पर हमला कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्तों नूरजहां को तब तक नहीं छोड़ा जब तक वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं तब जाकर कुत्ते पीछे हटे। इसके बाद लोगों ने कुत्तों को दौड़ाकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, कुत्तों के हमले से जख्मी नूरजहां नींद में भी बचाओ-बचाओ चिल्ला रही हैं। वह काफी डरी हुई हैं। परिजनों का कहना है कि जब भी वह उठकर बैठने का प्रयास कर रही है उन्हें बार-बार चक्कर आने लग रहा है।