फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The dispute between sister-in-law and sister-in-law reached the resolution day... SO will arrange for reconciliation

Deoria News: समाधान दिवस में पहुंचा देवरानी-जेठानी का विवाद... एसओ कराएंगे सुलह

Sun, 08 Mar 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The dispute between sister-in-law and sister-in-law reached the resolution day... SO will arrange for reconciliation
रुद्रपुर। डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को रुद्रपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 55 मामले आए, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम के सामने दो महिलाओं का भी मामला आया। देवरानी-जेठानी की शिकायत लेकर आईं महिला की समस्या के समाधान के लिए डीएम ने सुरौली एसओ को निर्देशित किया कि देवरानी-जेठानी को बैठाकर सुलह करा दें। इस पर सभागार में मौजूद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

डीएम ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कही। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 23, पुलिस विभाग के आठ, विकास विभाग के छह तथा अन्य विभागों के 14 मामले शामिल रहे। इसके अतिरिक्त एक राशन कार्ड, एक खतौनी दुरुस्तीकरण तथा दो दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण भी प्राप्त हुए।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान कुल 16 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस क्रम में एक पात्र लाभार्थी को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया, एक लाभार्थी की खतौनी का दुरुस्तीकरण कराया गया तथा दो लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाधान दिवस में एसडीएम हरिशंकर लाल सीओ हरिराम, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, एनटी अनिल तिवारी सहित सभी विभागों के आलाअधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 44 मामलों में से चार का हुआ निस्तारण
सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस सीआरओ विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 44 शिकायतें आईं। इसमें ज्यादा राजस्व के 33 मामले शामिल थे। इसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस के छह, विकास का एक व अन्य विभाग के चार मामले शामिल रहे। इस मौके पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ मनोज कुमार, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी व हरिप्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में माह के प्रथम शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 शिकायती पत्र आए। मौके पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने तीन शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया। शेष शिकायती पत्रों को अगले संपूर्ण समाधान दिवस तक हर हाल में टीम बनाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम रत्नेश तिवारी, सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पांच मामले सुलझाए गए
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 32 मामले आए, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के चार और एक मामला खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित था।परसिया देवार के ग्रामीणों ने वरासत के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत किया। जिस पर जांच का निर्देश दिया गया। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने फरियाद सुनी। परसिया देवार के छोटेलाल, नंदलाल, रमेश, विजय कुमार, रमाशंकर आदि ने वरासत के नाम पर रुपये मांगने, कपरवार के मोहम्मद मुर्तजा ने राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाने, खुदियां बुजुर्ग के ओजी सिंह, नवापार की मंजू देवी ने जमीन बेचने के बाद भी विक्रेता द्वारा लोन लिए जाने, लक्ष्मीपुर के बिजेंद्र सिंह ने विद्युत बिल अधिक आने, करौंदी के मवाजा यादव ने जमीन संबंधित शिकायत किया। दिवस में राजस्व के 18, पुलिस के सात, विकास तीन, खाद्य एवं रसद एक, अन्य तीन सहित कुल 32 मामले आये। जिनमें मौके पर पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया। मौके पर तहसीलदार अरूण कुमार, सीओ राजेश चतुर्वेदी, ईओ निरूपमा प्रताप, एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक, देवेश चंद्र सिंह, संजय पांडेय, एसआई महेंद्र मोहन मिश्र, अवधेश राम, रामप्रताप, अमरेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed