फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of a middle-aged man who fell from the roof in a suspicious condition

Deoria News: संदिग्ध हाल में छत से गिरे अधेड़ की मौत

Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The death of a middle-aged man who fell from the roof in a suspicious condition
महुआडीह के बलटिकरा गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। बलटिकरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक अधेड़ संदिग्ध हाल में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। घर के लोगों को सुबह इस बात की जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई।

महुआडीह क्षेत्र के बलटीकरा गांव के रहने वाले रामजतन गोंड (52), बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध हाल में छत से नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह होने पर उनकी पत्नी उन्हें ढूढने लगी तो वह गली में पड़े मिले। पत्नी के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने देखा कि उनकी मौत हो गई है। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। पति की मौत से पत्नी धुरपति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं उनके बेटे कृष्णा, अजय और बेटी सीमा भी पिता को इस तरह खोकर बदहवास हैं। रामजतन मेहनत मजदूरी करते थे। घर के लोगों के अनुसार, रामजतन लघुशंका करने के दौरान छत से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि छत से गिरकर बलटिकरा गांव के रामजतन की मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed