फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of a fellow runner caused mourning at the Kuti Ground, with players skipping practice.

Deoria News: साथी धावक की मौत से कुटी ग्राउंड पर पसरा मातम, खिलाड़ियों ने नहीं किया अभ्यास

Mon, 16 Mar 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The death of a fellow runner caused mourning at the Kuti Ground, with players skipping practice.
सभी धावकों ने यह निर्णय लिया की बगैर हेलमेट लगाए बाइक नहीं चलाएंगे
विज्ञापन



पैकौली। पैकौली कुटी पोखरे के पास ग्राउंड पर रविवार सुबह माहौल गमगीन रहा। रोज की तरह दौड़ और भर्ती की तैयारी करने आने वाले धावकों ने अभ्यास नहीं किया। सभी खिलाड़ी उदास और गमगीन चेहरों के साथ अपने साथी सौरभ यादव को याद करते रहे। मैदान में सन्नाटा पसरा रहा और खिलाड़ी एक-दूसरे से सौरभ की चर्चा करते नजर आए। साथी खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त करते हुए यह संकल्प भी लिया कि अब जब भी कहीं बाइक से जाएंगे तो बिना हेलमेट लगाए वाहन नहीं चलाएंगे, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

सुरौली थाना क्षेत्र के भेड़ा पाकड़ कला निवासी सौरभ यादव (27) शनिवार को मऊ से पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह कपरवार के पास पहुंचे, तभी बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में उसकी बाइक भी चपेट में आ गई। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उनके साथी और सौरभ के गांव के निवासी बादल मिश्र घायल हो गए।
विज्ञापन


सौरभ रोज सुबह पैकौली कुटी ग्राउंड पर पहुंचकर लंबी दौड़ और भर्ती की तैयारी करते थे। उसकी मेहनत और लगन से साथी खिलाड़ी भी प्रेरित होते थे। अचानक हुई उसकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कुटी ग्राउंड पर जुटे धावकों की आंखें नम थीं और सभी अपने साथी को याद कर भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed