{"_id":"6a91d1243b93d272590b5b3e","slug":"the-chief-minister-will-present-a-gift-worth-308-crore-today-deoria-news-c-208-1-deo1011-190348-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुख्यमंत्री आज देंगे 308 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुख्यमंत्री आज देंगे 308 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
सीएम के हेलीपैड तक बनाया गया रस्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह 10 बजे मझौलीराज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री करीब 308 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
तैयारियों को लेकर डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और पंडाल से लगायत हेलीपैड स्थल तक का निरीक्षण किया। हेलीपैड से मंच तक फ्लीट रिहर्सल भी कराया गया। इसके बाद पंडाल में कर्मचारियों और अधिकारियों को उनकी ड्यूटी बताने के साथ ही हिदायत दी गई कि आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें। कार्यक्रम आने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। अफसरों ने आवागमन के रास्ते पर सुरक्षा जांच के लिए की गई व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि के विषय में भी जानकारी ली।
राज्यमंत्री ने तैयारियों की जानकारी ली
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर स्वागत तक की तैयारियों के बारे में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अफसरों से जानकारी ली। अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मंत्री कई दिन से सलेमपुर में ही डेरा डाले हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें भी हो रही हैं। जर्मन हैंगर पंडाल में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेता अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। लोगों को मुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।