{"_id":"689a333d6d8416cd470c407c","slug":"the-case-will-be-registered-on-meeting-tahrir-whose-challan-the-auto-driver-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160597-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऑटो चालक का किया चालान तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऑटो चालक का किया चालान तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस
Mon, 11 Aug 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग के पास वीडियो बनाने से नाराज ऑटो चालक ने साथियों को बुलाकर बिहार के यात्रियों से रविवार को मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को ऑटो चालक रोशन अंसारी का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने बताया कि चोटिल यात्रियों में हिमांशु कुमार पांडेय (26) सहित अन्य का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बिहार प्रांत के सीवान का रहने वाला हिमांशु कुमार पांडेय मैरवा निवासी प्रेम कुमार (22) और नीरज कुमार (23) समेत छह साथियों के साथ रविवार को किसी कार्यवश भटनी आया था। सभी सिवान जाने के लिए भटनी स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस का इंतजार किए। जब ट्रेन नहीं आई तो भटनी स्टेशन से ऑटो रिजर्व कर मैरवा के लिए निकल लिए।
वीडियो बनाने को लेकर ऑटो चालक से विवाद हो गया। उसने अपने साथियों को खुखुंदू क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग चौराहे पर बुलाकर हिमांशु कुमार पांडेय समेत उसके सारे साथियों पर हमला करा दिया। पुलिस चालक को हिरासत में ले ली। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया था।
विज्ञापन
पीड़ितों से इलाज कराकर आकर तहरीर देने की बात कही गई थी। लेकिन सोमवार शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है। भटनी निवासी ऑटो चालक रोशन अंसारी का शांतिभंग में चालान किया गया है।