फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a young man was found hanging from a railway signal.

Deoria News: रेलवे सिग्नल से लटका मिला युवक का शव

Thu, 09 Oct 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a railway signal.
फ़ाइल फोटो सुनील राव
भटनी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर का मामला, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


भटनी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर बुधवार की सुबह सिग्नल पोल से युवक का शव लटका मिला। रेलकर्मियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को उतरवाकर जांच शुरू की। युवक के पैर पर पेन से लिखा घर का मोबाइल नंबर और मर्जी से आत्महत्या का संदेश मिला। इससे मामला और चर्चाओं में आ गया। जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गया। पत्नी ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरपुर हनुमानगढ़ी निवासी सुनील राव (35) किसान था। मंगलवार की शाम को वह देवरिया जाने की बात कहकर घर से निकला। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन खोजने लगे। बुधवार की सुबह रेलवे सिग्नल के पोल पर लटक कर सुनील के जान देने की सूचना जीआरपी भटनी ने परिजनों को दी। यह सुनते ही पत्नी और बच्चे दहाड़े मारकर रोने लगे। रोने-विलखने की आवाज सुनकर अन्य परिजन व आस-पड़ोस के लोग उठ गए। उन्होंने जीआरपी से बात कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सुनील के चाचा व अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव का शिनाख्त ली। जीआरपी ने परिजनों को पैर पर लिखे मोबाइल नंबर और मर्जी से आत्महत्या करने का संदेश दिखाया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सुनील मंगलवार की शाम को घर से निकला था। पत्नी ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उसने आरोप लगाया कि सुनील किसी साजिश का शिकार हुए हैं, इसलिए घनिष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक के पैर पर लिखे नोट और पारिवारिक कलह के संकेत इस ओर इशारा करते हैं। उधर, तरकुलवा में युवक की मौत के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह -तरह की बातें कर रहे है। जीआरपी एसओ भटनी बीई राजभर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास सिग्नल के पोल से युवक का शव लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed