फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The audience was moved by the story of Shiva and Parvati.

Deoria News: शिव-पार्वती प्रसंग सुन श्रोता हुए भावविभोर

Mon, 09 Feb 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 09 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the story of Shiva and Parvati.
देवरिया। बैतालपुर नगर पंचायत स्थित केन यूनियन प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान कथावाचक अंजलि द्विवेदी ने भक्तों को राम कथा तथा शिव-पार्वती प्रसंग का भावपूर्ण श्रवण कराया। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य प्रेम, त्याग और आदर्श गृहस्थ जीवन का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की भक्ति से ही जीवन में सुख, शांति और संतुलन आता है। राम कथा के माध्यम से उन्होंने मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके मधुर एवं संगीतमय कथा वाचन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर सुयश मणि, बेचन मणि, सूर्यप्रकाश मणि, प्रेम मणि, अजय मणि, डॉ. अमरेंद्र यादव, त्रिलोकी जायसवाल, अंकित मद्धेशिया, आकाश मोदनवाल, धर्मेन्द्र मोदनवाल, राजकुमार मद्धेशिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed