{"_id":"6ae63935e66bcd2083055ca4","slug":"thar-stuck-in-the-shuttering-of-a-culvert-under-construction-deoria-news-c-208-1-deo1035-195590-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माणाधीन पुलिया की शटरिंग में फंसी थार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माणाधीन पुलिया की शटरिंग में फंसी थार
Sun, 01 Nov 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा, निर्माणाधीन पुलिया की सेंटरिंग में फंसी थार स्रोत
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर रतनपुरा गांव के पास शुक्रवार की देर रात एक थार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया की शटरिंग में जा फंसी।
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गाड़ी को फंसा देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की जानकारी जुटा रही है।
बताया जा रहा है कि यूपी 32 नंबर की थार कसया से देवरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान रतनपुरा के पास फोरलेन के लिए पुलिया निर्माण का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण रात में चालक को निर्माणाधीन पुलिया दिखाई नहीं दी और गाड़ी शटरिंग में फंस गई।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। संवाद