{"_id":"629e4172a4cba61e6e1f997b","slug":"tempo-colided-10-injured-deoria-news-gkp4394499105","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से दस लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो पलटने से दस लोग घायल
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कतरारी गांव के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से एक ही परिवार के दस लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़री अनिरुद्ध गांव निवासी बसंती देवी का मायका रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरारी गांव में है। उनके भाई जोगेंद्र के घर रविवार को शादी थी। बसंती देवी अपने बेटे, बहू, बेटी और नाती के साथ शादी में गई थीं। सोमवार को दोपहर में टेंपो में परिवार के सदस्यों के साथ घर के लिए निकलीं। कतरारी गांव के पास टेंपो के आगे एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसमें सवार तीन किशोर सहित दस लोग घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की सूचना दी।