{"_id":"64500c78a21395b64b05f9b4","slug":"temperature-dropped-due-to-rain-deoria-news-c-7-1-148423-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झमाझम बारिश से लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झमाझम बारिश से लुढ़का तापमान
Tue, 02 May 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सोमवार को पिछले साल की तुलना में तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई
किसानों के लिए फायदेमंद होगी बारिश
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
देवरिया। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद दोपहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि थोड़ी देर की बारिश में शहर के निचले इलाकों और सड़क के किनारे पानी लग गया। उधर, बारिश होने के चलते पिछले साल की तुलना में एक मई के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल मई के पहले दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को 28 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान कम होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन बारिश होने और बदली रहने की संभावना है। विशेषज्ञ इस बारिश को खेती के लिए भी उपयोगी बता रहे हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम की तल्खी कुछ दिनों में कम हुई है। आसमान में सुबह से ही बादल छाए होने से और बारिश के चलते मौसम सुहाना रहा। पूरवा हवाएं चलने के कारण सुबह और शाम के समय सिहरन महसूस हो रही थी। वहीं हवा में नमी बढ़ने से अल्ट्रा वॉयलेट (यूवी) सूचकांक भी नीचे आया है। यूवी सूचकांक 2 और नमी का स्तर 81 प्रतिशत रहा। मल्हना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रजनीश श्रीवास्तव बताते हैं कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है।
कुछ देर की बारिश में लग गया पानी
दोपहर बाद हुई बारिश के चलते शहर के निचली कॉलोनियों और सड़कों के किनारे पानी लग गया। इससे लोगों को कठिनाई हुई। कहीं-कहीं जाम नालियां भी ओवरफ्लो कर गईं, जिससे गंदा पानी भी सड़क पर फैल गया। सड़क पर पानी लगने से बूढ़ों और बच्चों को सर्वाधिक दिक्कत हुई।