फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsildar angry at revenue workers

Deoria News: राजस्वकर्मियों पर भड़के तहसीलदार, बोले-चारागाह पर किसने किया कब्जा, रिपोर्ट भेजों

Sun, 10 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar angry at revenue workers
देवरहा बाबा आश्रम की 200 एकड़ चारागाह भूमि पर भू-माफिया ने कर दी है गेंहू की बुआई
विज्ञापन

मईल थाने पर समाधान दिवस में पहुंचे तहसीलदार ने कानूनगो और लेखपाल को दी नसीहत
पांच दिन के अंदर चारागाह की भूमि पर कब्जा करने वालों की देनी है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। देवरहा बाबा आश्रम की 200 एकड़ चारागाह भूमि पर कब्जा कर गेहूं की बुआई करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। समाधान दिवस में पहुंचे बरहज तहसीलदार ने कानूनगो और लेखपाल को नसीहत दी और पांच दिन के अंदर कब्जा करने वालों की रिपोर्ट मांगी है। इससे भू माफिया में खलबली मची है।
देवरहा बाबा आश्रम के चारागाह की करीब 200 एकड़ जमीन पर मईल और मईलौटा गांव के भू माफियाओं ने गेहूं की बुआई कर ली है। आश्रम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास ने तहसील प्रशासन पर भू माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सीएम से इसकी शिकायत की है। उनका आरोप है कि वर्ष 2018 में भू माफिया पर कार्रवाई के बाद चारागाह की जमीन से कब्जा हटा था। इस वर्ष फिर से इनकी सक्रियता बढ़ गई और जबरन चारागाह की जमीन गेहूं की बुआई कर दी गई हैं। लेखपाल और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से इनका मनबोल बढ़ा हुआ है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

मईल थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे बरहज के तहसीलदार अरूण कुमार ने वहां मौजूद लेखपाल अमरनाथ और कानूनगो रामजी प्रसाद से चारागाह पर हुए कब्जे की जानकारी ली। तहसीलदार के सवालों का जवाब राजस्वकर्मियों के पास नहीं था। तहसीलदार ने चारागाह पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए पांच दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। तहसीलदार अरूण कुमार ने बताया कि राजस्वकर्मियों से जानकारी ली गई। रिपोर्ट आने पर चारागाह की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed