फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsil Bar Association demanded the removal of the Kotwal

Deoria News: तहसील बार एसोसिएशन ने कोतवाल को हटाने की मांग की

Thu, 18 Dec 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Association demanded the removal of the Kotwal
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बुधवार को एडिशनल एसपी आनंद कुमार पांडेय से मिलकर अधिवक्ता राकेश कुमार मल्ल और इनके भाई-भाभी पर दर्ज किए गए मुकदमे को स्पंज करने की मांग की। साथ ही इस मामले में शहर कोतवाल विनोद कुमार सिंह पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के दल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी आनंद कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एएसपी से कहा कि शहर कोतवाल ने पूर्व मंत्री राकेश कुमार मल्ल और इनके भाई-भाभी के ऊपर विपक्षीगण और राजनीतिक प्रभाव में प्राथमिकी दर्ज कर लिया, जबकि विपक्षीगण राकेश कुमार मल्ल ओर इनके भाई-भाभी का खेत जबरन जोत रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने एएसपी से इस एफआईआर को स्पंज करने की मांग की। साथ ही शहर कोतवाल का स्थानांतरण अन्यत्र करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, मंत्री अर्जुन यादव, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सेन यादव, मंत्री अजय कुमार दूबे, अधिवक्ता राजेश सिंह उर्फ मंटू, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed