{"_id":"625467e474b81b7d5e1dfc44","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-government-ambulance-deoria-news-gkp433030557","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी एंबुलेंस की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी एंबुलेंस की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन

भाटपाररानी। भाटपाररानी-भटनी मार्ग पर सोमवार को ग्राम पिपरहिया के पास सरकारी एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। एंबुलेंस चालक ने घायल पिता-पुत्र को भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर के परिजन और ग्रामीण अस्पताल में हंगामा करने लगे। मौके पर एसडीएम व सीओ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया।
पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम खैराट निवासी धर्मेंद्र शाह अपने पुत्र रोहित (14) को लेकर ससुुराल मझौली राज से बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान भाटपाररानी-भटनी मार्ग पर ग्राम पिपरहिया के पास टेंगरी कुटी के सामने तेज गति से आ रही सरकारी एंबुलेंस की चपेट में बाइक आ गई।
बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस चालक घायल पिता-पुत्र को भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसडीएम राजपति वर्मा व सीओ पंचम लाल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।