{"_id":"64f2fcae51331e5565001e07","slug":"teenage-girl-died-in-suspicious-circumstances-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, गले में रस्सी के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, गले में रस्सी के निशान
Sat, 02 Sep 2023 02:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:43 PM IST
सार
एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हुई है। गले में पड़े निशान के आधार पर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटनी के बभनौली खुर्द गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी के गले में फंदे के निशान मिले हैं। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रोगी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
भटनी थाना क्षेत्र के बभनौली खुर्द गांव निवासी हरेंद्र राजभर मजदूर है। शनिवार सुबह वह भटनी नगर में मजदूरी करने चले गए जबकि उनकी पत्नी पशुओं के चारा के लिए खेत में चली गई। घर पर उनकी बेटी शिपु राजभर (16) अकेले थे।
इसे भी पढ़ें: महराजगंज में हादसा: पोखरे के किनारे टहल रही थीं दो बहने, पैर फिसला और डूब गई दोनों
विज्ञापन
खेत से काम निपटा कर हरेंद्र की पत्नी घर पहुंची तो बेटी शिपु कमरे में बेसुध पड़ी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। परिजन शिपु को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के गले में रस्सी के निशान देखे गए।
सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। परिजनों के मुताबिक शिपु मानसिक रोगी थी वह अकेले रहने पर आए दिन अजीबो-गरीब हरकत करती थी। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हुई है। गले में पड़े निशान के आधार पर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।