फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers will talk to parents before sending children home with others.

Deoria News: दूसरे के साथ बच्चों को घर भेजने से पहले माता-पिता से बात करेंगे शिक्षक

Fri, 13 Feb 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers will talk to parents before sending children home with others.
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छह वर्षीय छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक व अफसर भी मर्माहत हैं। बनकटा बीईओ ने विद्यालय अवधि में घर जाने वाले छात्र-छात्राओं के बारे में पहले उनके माता-पिता से अनिवार्य रूप से संपर्क करने का निर्देश दिया है। मां-बाप की सहमति के बाद ही बच्चे को किसी अन्य के साथ जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन




बीईओ संजीव कुमार सिंह ने छात्रा के साथ हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए बनकटा और भाटपाररानी क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि परिषदीय विद्यालयों में नामांकित/अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के व्यापक हित एवं भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए आप सभी को स्वयं सचेत रहते हुए बच्चों को भी सचेत करें।
विज्ञापन


बीईओ ने कहा कि सभी छात्र/छात्राओं के माता-पिता का मोबाइल नंबर विद्यालय में अवश्य रखें। यह सुनिश्चित करें कि मध्यावकाश आदि में अनावश्यक रूप से छात्र परिसर से कहीं बाहर न जाएं। अगर विद्यालय अवधि में कोई व्यक्ति बच्चे का निकट संबंधी बताते हुए उसे विद्यालय परिसर से बाहर ले जाना चाहता है तो माता-पिता से दूरभाष पर संपर्क कर उनकी स्वीकृति के बाद ही उसे विद्यालय से जाने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



मात्र सात बच्चे आए स्कूल, बीईओ भी पहुंचे

बनकटा। छात्रा की निर्मम हत्या के बाद से गांव और स्कूल में मातम का माहौल है। घटना के अगले दिन बृहस्पतिवार को विद्यालय में मात्र सात छात्र स्कूल पहुंचे जबकि यहां कुल नामांकित छात्रों की संख्या 103 है। वहीं स्कूल में सभी अध्यापक मौजूद रहे। घटना के कारण पठन पाठन का माहौल नहीं रहा। बीईओ संजीव कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। रोजाना स्कूल आने वाली होनहार छात्रा के साथ इस तरह की घटना से दुखी शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ छात्रा के घर जाकर सांत्वना दी।




-----------

पति को देखते ही दहाड़ मार कर रो पड़ी छात्रा की मां



बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। चाचा की हैवानियत की शिकार मासूम छात्रा का पिता दूसरे राज्य में रहकर प्राइवेट कार्य करता है। बुधवार को घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पिता घर के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को जब पिता घर पहुंचे तो बच्ची की मां उन्हें दहाड़े मारकर रोने लगी। पिता की आंखें भी मासूम के गम में आंसुओं से सराबोर हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed