Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teachers in the district will be given career guidance training.

Deoria News: जिले के शिक्षकों को दी जाएगी कैरियर गाइडेंस की ट्रेनिंग

Mon, 20 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers in the district will be given career guidance training.
जिले के शिक्षकों को दी जाएगी कैरियर गाइडेंस की ट्रेनिंग
विज्ञापन

- राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण
- प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर करेंगे छात्र छात्राओं की काउंसिलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को करियर गाइडेंस की ट्रेनिंग छात्र छात्राओंं को दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिले के 542 माध्यमिक विद्यालयों में करीब दो लाख छात्र छात्राएं विभिन्न कक्षाओं में अध्ययन करते हैं। इन छात्र छात्राओं को जीवन में अपना लक्ष्य चुनने में काफी कठिनाई होती है। छात्र छात्राएं यह नहीं समझ पाते कि आगे किस क्षेत्र में जाना अधिक ठीक रहेगा। अपनी पसंद करियर चुनने के लिए क्या करना होगा। ऐसी अनेक समस्याएं छात्र छात्राओं के सामने आती हैं। मन में अनेक सवाल उमड़ते घुमड़ते हैं। इन्हीं समस्याओं और सवालों का जवाब जानन के लिए करियर गाइडेंस की जरुरत होती है। इसको ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के दो शिक्षकों को लखनऊ बुलाकर मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया है। अब यह शिक्षक प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य और करियर गाइडेंस के नोडल शिक्षक को प्रशिक्षित करेंंगे। यह दोनो लोग अपने विद्यालय के बच्चों को करियर चुनने में उनका मार्गदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक सुदीप पांडेय ने बताया कि छात्र छात्राओंं को करियर चुनने में शिक्षक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय से एक नोडल शिक्षक और प्रधानाचार्य को करियर गाइडेंस के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसकी तिथि शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed