फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teachera and employees awarded on golden jubilee of college

अवकाश प्राप्त शिक्षक और कर्मचारी सम्मानित

Thu, 05 May 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
teachera and employees awarded on golden jubilee of college
अवकाश प्राप्त शिक्षक और कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन

रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित समारोह में कॉलेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सम्मानित किया।

उन्होंने देश में बढ़ते निजीकरण के खतरों के प्रति आगाह किया। कहा कि निजीकरण को एकजुटता से ही हटाया जा सकता है। अलग-अलग होने से निजीकरण का प्रभाव बढ़ने लगता है। वर्तमान में इसे रोकने की जरूरत है। महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान से उनके हौसले बढ़ते है। अध्यक्ष डॉ. के.डी. तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष जारी रहेगा। महामंत्री डॉ. धीरेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारी हमेशा अपने कुशल कार्यों की बदौलत लोगों के बीच जाना जाता है। प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार पांडेय ने कह कि कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए निरतंर कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के संस्थापक रामजी सहाय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हुआ। कार्यक्रम को डॉ. संतोष यादव, मनीष कुमार, डॉ.आरपी यादव, दिनेश कुमार, महेश्वर सिंह, विजेंद्र नारायण सिंह, डॉ. चंद्रभान वर्मा, सुनील जायसवाल, चंद्रदेव, ओम प्रकाश ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ज्ञानेश राय, अवधेश सिंह, दिनेल्श तिवारी, डॉ.शैलेंद्र राव, डॉ. नाजिश बानो, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. भूपेश मणि त्रिपाठी, डॉ विवेक मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed