फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tankers not erased from oil depot

Deoria News: 48 घंटे से खतरे की जद में बैतालपुर डिपो, नहीं हट सके दुर्घटनाग्रस्त टैंकर

Tue, 02 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
tankers not erased from oil depot
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

दोनों टैंकर के आगे व पीछे का है क्षतिग्रस्त, छोटी सी लापरवाही बड़ी घटना की बन सकती है वजह
आबकारी व पुलिस ने टैंकर को किया सड़क के किनारे, फायर सर्विस के साथ पुलिस बल तैनात
मेरठ से बैतालपुर डिपो में एथेनाॅल लाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे दोनों टैंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बैतालपुर। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर स्थित पेट्रोलियम डिपो से महज आठ सौ मीटर की दूरी पर एथेनाॅल लोडेड दो टैंकर 48 घंटे से घटनास्थल पर मौजूद हैं। अब तक टैंकर को खाली नहीं करवाया जा सका है। न ही क्षतिग्रस्त टैंकर को हटवाकर आवागमन बहाल करवाया जा सका है। आबकारी विभाग व पुलिस ने सिर्फ टैंकर को सड़क के एक किनारे करवा दिया है। खतरा अब भी बरकरार है। एक छोटी सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल, मौके पर फायर सर्विस के साथ पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद है।
मालूम हो कि गौरीबाजार थानाक्षेत्र की बैतालपुर नगर पंचायत स्थित ऑयल डिपो में मेरठ के नंगलामल्ल से एथेनाॅल भरा दो टैंकर देवरिया डिपो आ रहा था। शनिवार को एक साथ एक ही कंपनी के पांच लोडेड टैंकर देवरिया आ रहे थे। प्रत्येक टैंकर में 40 हजार लीटर एथेनाॅल लोड था। इसमें तीन टैंकर घटना से कुछ घंटे पहले डिपो में आ गए थे। दो टैंकर पीछे से आ रहे थे। अभी टैंकर बैतालपुर डिपो से महज सात से आठ सौ मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि अचानक आगे चल रहे टैंकर चालक ने सामने एक वाहन को देख ब्रेक लिया। यह देखकर पीछे-पीछे चल रहे तेज रफ्तार टैंकर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने इसकी सूचना बैतालपुर पुलिस चौकी पर दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी आनंद राव ने आवागमन ठप कराते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। इसके बाद टैंकर से हो रहे रिसाव को बंद करवा दिया गया। सोमवार को क्रेन के जरिए दोनों टैंकर सड़क के किनारे खड़ा कराकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माउजर पंप के आने का इंतजार, तब खाली होगा टैंकर
देवरिया/बैतालपुर। बीते शनिवार की देर रात बैतालपुर डिपो के निकट दुर्घटनाग्रस्त एथेनाल लोडेड टैंकर से काफी ज्यादा मात्रा में रिसाव के बाद भी डिपो प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगा। डिपो प्रशासन को इसका भी ख्याल नहीं है कि पास में ही डिपो है एक छोटी चूक भयावह रूप ले सकती है। डिपो में अनलोडिंग सोमवार तक तक भी नहीं कराई गई। जिला प्रशासन ने इससे भय के कारण सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम कर मौके पर दूसरे दिन भी फायर ब्रिगेड की टीम को मुस्तैद रखा। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर स्थित पेट्रोलियम डिपो से महज सात से आठ सौ मीटर की दूरी पर एथेनाॅल लोडेड दो टैंकरों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा दोनों टैंकरों से रिसाव हो रहा है तो भीड़ को तत्काल हटवाया। जिससे वहां किसी आग या मोबाइल फोन का कोई प्रयोग न हो। पुलिस के इस सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। बिडंबना यह रही कि इस घटना की सूचना पाने के बाद भी तीनों आयल डिपो के किसी भी अधिकारी ने घटनास्थल पर जाना उचित नहीं समझा। वहीं जिले के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
इस संबंध में इंडियन आयल डिपो प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर फायर सर्विस की टीम के लोग मौजूद हैं। खाली कराने के लिए पेपर तैयार हो चुका है। इसकी अनलोडिंग के लिए टैंकर मालिक को निर्देशित किया गया है कि माउजर पंप व एम हौस पाइप की सहायता से शीघ्र इसे खाली कराए।

48 घंटे बाद भी देवरिया-गोरखपुर मार्ग रहा वन-वे
एथेनॉल भरे दो टैंकर के टकराने व रिसाव को देख पुलिस प्रशासन ने तत्काल गोरखपुर-देवरिया रोड की एक लेन पर आवागमन ठप करा दिया। शनिवार की देर रात से आवागमन ठप है। सोमवार की शाम तक दोनों टैंकर में एथेनॉल भरा होने के चलते आवागमन बहाल नहीं कराया गया है।





कोट

एसडीम सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस बल अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। डिपो अधिकारियों व टैंकर मालिक को जल्द से टैंकर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही टैंकर खाली कराकर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed