{"_id":"647641743074aafbe3049824","slug":"sweeper-beaten-while-removing-garbage-deoria-news-c-7-1-187519-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कूड़ा हटाने के दौरान सफाईकर्मी को पीटा, एक अज्ञात समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कूड़ा हटाने के दौरान सफाईकर्मी को पीटा, एक अज्ञात समेत चार पर केस दर्ज
Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 31 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र भरहा कलावत गांव में एक सफाईकर्मी की सोमवार को गांव के मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि सफाईकर्मी कूड़ा हटा रहा था। इसी बीच आरोपी अपना निजी काम कराना चाह रहे थे। नहीं करने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने गांव के तीन लोगों व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। भाटपार रानी के लालोपार गांव निवासी पितांबर प्रसाद भाटपारानी ब्लॉक कल्याणी ग्राम पंचायत के भरहा कलावत गांव में सफाई कर्मी है। उसने कोतवाली पुलिस के दिए तहरीर में कहा है कि वह 27 मई को गांव की नाली की सफाई की थी। जिसका कूड़ा सोमवार को फेंक रहा था। इसी बीच गांव के मनबढ़ किस्म के लड़के अपना व्यक्तिगत कार्य के लिए दबाव बनाने लगे। उसके मना करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गांव किस लिए हो काम क्यों नहीं करोगे कह कर गाली देते हुए गोलू, पंडित, मुन्ना व एक अज्ञात ने लाठी-डंडे से उसे मारने लगे और कपड़ा फाड़ दिए। कोतवाली पुलिस ने पिटाई करने, नुकसान पहुंचाने, धमकी देने, अपमानित करने का मामला इन चारों लोगों पर दर्ज किया है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।