{"_id":"68dad58a029cedd0b8066858","slug":"swadeshi-is-not-just-about-khadi-and-lamps-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164421-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: केवल खादी और दीयों तक सीमित नहीं है स्वदेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: केवल खादी और दीयों तक सीमित नहीं है स्वदेशी
Tue, 30 Sep 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। स्वदेशी का स्वरूप केवल खादी और दीयों तक सीमित नहीं है। यह ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस विमान, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंडिया, यूपीआइ जैसी तकनीक तक फैल चुकी है।
यह बात राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कही। वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी का संकल्प किसानों, कारीगरों, छोटे व्यापारियों व उद्यमियों के प्रति सम्मान का विषय भी है। स्वदेशी का संकल्प केवल आर्थिक मजबूती का साधन नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है। उसे पूरा करने में यह अभियान और मजबूती देगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर अमरेश सिंह बबलू, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, महामंत्री अनूप मिश्रा, जटाशंकर दूबे, बृजेश उपाध्याय, कन्हैया जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमरदत्त यादव, शेषनाथ भाई, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।क