फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   suspended marketting officer transfered to meerut

निलंबन के बाद विपणन अधिकारी मेरठ स्थानांतरित

Sat, 19 Jun 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
suspended marketting officer transfered to meerut
निलंबन के बाद विपणन अधिकारी मेरठ स्थानांतरित
विज्ञापन

भटनी। गेहूं खरीद में लापरवाही के आरोप में विपणन अधिकारी को निलंबित करने के बाद मेरठ स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह पर आशीष कुमार राय को भेजा गया है। इससे किसानों में नई आस जगी है।

भटनी इलाके में नगर स्थित विपणन कार्यालय को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। शुरू में कुछ किसानों से गेहूं की खरीदारी करने के बाद कोरोना का हवाला देकर क्रय केंद्र में ताला लगा दिया गया। शिकायत के बाद गोदाम में जगह नहीं होने की बात कही गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खोरीबारी में एक क्रय केंद्र खोलकर गोदाम की व्यवस्था की गई। उसके बावजूद लापरवाही बरतने पर विपणन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ल को निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह पर आशीष कुमार राय को भेजा गया है। बंद क्रय केंद्र पर तीन दिन से गेहूं लेकर जमे एक किसान ने शनिवार को अपना गेहूं प्राइवेट में बेच दिया। अब भी कुछ किसान टॉली में गेहूं भरकर क्रय केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ जितेंद्र यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर 22 जून तक गेहूं खरीद होनी है। ऐसे में सबका गेहूं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लापरवाही पर निलंबित चल रहे एक विपणन अधिकारी को मेरठ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed