फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   suspected dengue in fevered patient

बुखार से पीड़ित युवक में डेंगू की आशंका, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sat, 09 Oct 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
suspected dengue in fevered patient
बुखार से पीड़ित युवक में डेंगू की आशंका, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री के सोशल मीडिया का कार्य देख रहा युवक बुखार से ग्रसित हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनके डेेंगू से पीड़ित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा।
वाराणसी जनपद के पांडेयपुर निवासी सुजीत रघुवंशी (27) पुत्र मोहन सिंह शहर के राघव नगर में रहते हैं। वह प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सोशल मीडिया का कार्य देखते हैं। वह बुखार से पीड़ित हो गए। दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद जिला अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद शनिवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिले में बुखार के मिले 489 मरीज
देवरिया। जनपद के सीएचसी, पीएचसी तथा जिला अस्पताल में शनिवार को बुखार के 489 मरीज मिले। इसमें 15 वर्ष के कम उम्र के 167 तथा उससे अधिक के 322 मरीज शामिल हैं। इसमें 18 मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अब तक बुखार के 10354 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। शनिवार को जेई, डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस का कोई मरीज नहीं मिला। एक जनवरी से जेई के कुल 19 मरीज मिले। इलाज के बाद सभी स्वस्थ हैं। डेंगू के 31 मरीज पाए गए, जिसमें दो का इलाज देवरिया अस्पताल व गोरखपुर के राजेंद्र अस्पताल में चल रहा है। शेष 29 का इलाज हो चुका है। मलेरिया के एक, कालाजार के 23 मरीज, स्क्रब टाइफस के 52 रोगी चिह्नित किए गए। सभी मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed