फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   suported farmers agitatuon

बैठक में किसान आंदोलन का समर्थन

Mon, 18 Jan 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
suported farmers agitatuon
बैठक में किसान आंदोलन का समर्थन
विज्ञापन

बनकटा। क्षेत्र के बंगरुआ में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बैठक कर दिल्ली में जारी किसान आंदोलन का समर्थन किया। जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि देश के किसान महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ दिल्ली में लंबे समय से आंदोलनरत हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के मुरादनगर में अंत्येष्टि भवन की छत गिरने से पच्चीस लोगों की जान चली गई। इस घटना ने योगी-मोदी सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त शासन की कलई खोल दी है। सदस्यों ने 18 जनवरी को महिला किसान दिवस, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर होने वाली ट्रैक्टर परेड का समर्थन किया। इस दौरान बलिस्टर प्रसाद, कविलास प्रसाद, बलिराम, रघुनाथ कुशवाहा, रमाकांत कुशवाहा, अभिनव यादव, जयराम कुशवाहा, केशव सिंह आदि मौजूद रहे।

किसानों ने नए कृषि कानून के विरोध में निकाली यात्रा
देवरिया। उत्तर प्रदेेश किसान सभा ने रविवार को सुभाष चौक से किसान यात्रा निकाली। दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे। नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष कमला यादव, जिला मंत्री सदानंद चौरसिया, आनंद प्रकाश चौरसिया, रामबदन गोंड, रामजी चौहान, चक्रपाणि तिवारी, महेंद्र राजभर, कमलेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed