फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sugarcane clerk beaten

Deoria News: गन्ना ले जाने से मना करने पर लिपिक की पिटाई कर अभिलेख फाड़े

Mon, 18 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
sugarcane clerk beaten
गोलबंद युवकों ने घटना को दिया अंजाम, क्रय केंद्रों पर बंद की तौल
विज्ञापन

फोटो


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। कंचनपुर गन्ना क्रय केंद्र के तौल लिपिक की पिटाई कर युवकों ने अभिलेख फाड़ दिए और जबरन गन्ना उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। इस घटना से नाराज अन्य केंद्रों के लिपिकों ने गन्ना केंद्रों पर तौल बंद कर दी है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के मदारिया गांव के रहने वाले विश्वंभर दूबे क्षेत्र के रतनपुरा कंचनपुर गन्ना तौल केंद्र पर तौल लिपिक हैं। कोंहवलिया गांव के कुछ युवक शनिवार की देर शाम को पहुंचे और तौल के लिए केंद्र पर गन्ना लदीं ट्रालियों से गन्ना लेकर जाने लगे। इसका विरोध करने पर युवक चले गए। बाद में गांव के करीब 30 युवक आए और तौल लिपिक की पिटाई कर रखी गईं पर्चियों को फाड़ दिए। इसके बाद ट्रॉलियों पर रखे गए किसानों के गन्ने उठा ले गए।
विज्ञापन

घायल लिपिक का इलाज सीएचसी पर हुआ। इस घटना से नाराज तरकुलवा क्षेत्र के अन्य केंद्रों पर लिपिकों ने तौल बंद कर दी है। पीड़ित ने मारपीट करने वाले तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलवा इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।

गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने किया प्रदर्शन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। राम जानकी मार्ग पर लार-सुतावर के नाम से रक्सा गांव के सामने स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि एक सप्ताह से गन्ना क्रय केंद्र ट्रॉली खड़ी की गई है। तौल न होने से गन्ना सूख रहा है। क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के गन्ना किसानों ने 24 से अधिक गन्ना लदीं ट्रॉलियां खड़ी की हैं। प्रदर्शन के दौरान लार के तेज बहादुर सिंह, बौली वार्ड के मोहन यादव, सुतावर के बृजेश त्रिगुणायक, बिमलेश, लालबाबू, श्याम बहादुर, दीनानाथ, बैजनाथ, लड्डू आदि गन्ना किसान मौजूद थे। गन्ना विभाग के सीडीओ बृजेश दूबे ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना ढुलाई का टेंडर जिसने लिया है, वह लेबर नहीं दे पा रहा है इसके कारण गन्ना ट्रक पर लोड नहीं हो पा रहा है। ठेकेदार ने गन्ना लोड करने के लिए मशीन की व्यवस्था की है। अब इस इस तरह की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed