फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If the husband did not bring the flour, the wife gave her life

पति आटा नहीं लाया तो पत्नी ने दी जान

Tue, 06 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
If the husband did not bring the flour, the wife gave her life
पति आटा नहीं लाया तो पत्नी ने दी जान
विज्ञापन

तरकुलवा के गुद्दीजोर का मामला, बच्चों के शोर मचाने पर जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति से आटा लाने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों में तकरार हुई और पति बिना आटा लाए ही चला गया। नाराज महिला ने रविवार रात में फंदे पर लटकर जान दे दी।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के गुद्दीजोर गांव में जाकिर से नेसा की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। इस बीच दोनों से पांच बच्चे पैदा हो गए। जाकिर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार को दोनों खेत में काम कर साथ ही घर आए। घर आने के बाद नेसा ने पति को आटा ले आने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। पति घर से कहीं चला गया। उसी समय नेसा ने बच्चों को भी घर से बाहर निकाल दिया और घर मे छत के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और कमरे का कुंडी तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। हालांकि परिजनों मृतका का दफनाने का प्रयास किया। इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को मिल गई। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed