फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Strong wind, scorching heat and heat made people miserable, people remained confined to their homes.

Deoria News: तेज हवा, तल्ख धूप व लू ने किया बेहाल, घरों में कैद रहे लोग

Fri, 26 Apr 2024 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Strong wind, scorching heat and heat made people miserable, people remained confined to their homes.
: तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तेज हवा, तल्ख धूप व लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह नौ बजे के बाद गर्म हवा चलना शुरू हो जा रही है। तीखी धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है।

बृहस्पतिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 9 बजे से ही तेज हवा चलने लगी। जो दोपहर बारह बजते-बजते अंधड़ के रूप में तब्दील हो गई। आज चलने वाली हवा की रफ्तार 33 किमी प्रति घंटा से अधिक रही। सुबह दस बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सबसे बुरी दशा स्कूली बच्चों की रही। स्कूलों में दोपहर में छुट्टी होने के बाद घर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राहगीर सड़क के किनारे पेड़ों तले छांव तलाशते नजर आए। बढ़ते तापमान में लोग गर्मी में बेहाल हो गए। शरीर को झुलसा देने वाली धूप व गर्म हवा से बचने के लिए लोग घरों व दुकानों में कैद हो गए। बेहद जरूरी होने पर भी लोग घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझे। इक्का दुक्का लोग यदि बाहर निकले भी तो सिर व चेहरे कपड़े से ढकें दिखाई दिए। क्षेत्र के तरकुलवा, पथरदेवा, नरायनपुर, कंचनपुर, बंजरिया, गढ़रामपुर, महुआपाटन, गुलहरिया आदि सभी बाजार और चौराहे सुने पड़े रहे। शादी-विवाह के लिए जिन लोगों ने धूप से बचाव के लिए बुधवार रात या बृहस्पतिवार की अहले सुबह टेंट लगवा दिए थे, अंधड़ में सभी टेंट उड़ गए। शाम में पांच बजे के बाद उन्हें फिर से दुबारा टेंट और सजावट इत्यादि करना पड़ा। शाम छह बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकले तो थोड़ी बहुत बाजारों और चौराहों पर लोगों की चहल-पहल देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed