{"_id":"6a5d2b0ce4972bf5470d7e7b","slug":"strategy-made-in-the-meeting-to-empower-congress-in-every-village-deoria-news-c-208-1-deo1009-187178-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कांग्रेस को हर गांव में सशक्त बनाने की बैठक में बनाई गई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कांग्रेस को हर गांव में सशक्त बनाने की बैठक में बनाई गई रणनीति
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस पार्टी की बैठक में रविवार को टाउनहॉल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें संगठन की समीक्षा करते हुए गांव-गांव तक संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन विस्तार अभियान को गति देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बूथ, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, मंडल एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियां गांव-गांव तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी प्रत्येक ग्राम पंचायत में कांग्रेस के ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति का विशेष अभियान प्रारंभ कर रही है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मजबूती का आधार गांवों का मजबूत संगठन होगा। यदि प्रत्येक ग्राम पंचायत में संगठन सक्रिय रहेगा तो पार्टी जनता के मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ चुनावी तैयारियों को भी मजबूती प्रदान कर सकेगी।