फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stranded on deposit contribution BSA

अंशदान नहीं जमा करने पर फंसे बीएसए

Wed, 21 Dec 2016 10:56 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 21 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह
विज्ञापन

देवरिया। चाहे उच्च अधिकारी आदेश को नकारना बीएसए पर भारी पड़ रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य निधि का अंशदान नहीं जमा करने पर बीएसए फंस गए हैं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम सात (ए) के अंतर्गत 15 हजार रुपये से कम प्रतिमाह माह मानदेय पाने वाले संविदा कर्मचारियों को एक अप्रैल-2015 से पीएफ का लाभ मिलना है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीवीबी सिंह ने बीएसए देवरिया को पत्र लिखकर इस तरह के संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि का अंशदान जमा करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी बीएसए ने ऐसा नहीं किया। उनके बार-बार चेतावनी के बाद भी बीएसए ने अभी तक अंशदान जमा नहीं कराया। इसके बाद क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बीएसए के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस मामले में उनका फंसना तय है। क्योंकि उन्होंने आदेश की बार-बार अवहेलना की है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बीएसए से सभी संविदा कर्मचारियों का संपूर्ण विवरण और दस्तावेज उपलब्ध कराने का आदेश दिया था, लेकिन बीएसए ने विवरण और दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की है। इस बाबत वीवीबी सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, गोरखपुर ने बताया कि बार-बार पत्र लिखने के बाद भी बीएसए ने संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि का अंशदान जमा नहीं कराया है। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इस बाबत बीएसए राजीव कुमार यादव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के भविष्य निधि में अंशदान जमा करने का मामला पुराना है। कुछ ऐसे कर्मचारी जिनका पूरा मानदेय अंशदान में चला जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश मांगा गया है। जैसा आदेश मिलेगा, वैसा काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed