{"_id":"688128bfb6ac63a9f30b6bab","slug":"stillborn-baby-doctor-accused-of-negligence-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-159078-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैदा हुई मृत बच्ची, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैदा हुई मृत बच्ची, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Wed, 23 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार क्षेत्र के मटियारा जगदीश निवासी एक महिला को मंगलवार की रात मृत हालत में बच्ची पैदा हुई। इसके बाद परिवार वाले डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।
उनका कहना है कि मां के गर्भ में बच्ची प्रसव होने समय तक ठीक थी। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची मां के पेट में पहले ही मर चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, टियारा जगदीश निवासी मोहम्मद राज की पत्नी सब्बो खातून को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वाले 22 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे सीएचसी लार लेकर आए। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने आवश्यक जांच कराए और प्रसव में विलंब होने की बात बताई।
रात करीब 8 बजे जब महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी तो उसे 30 शैया वाले अस्पताल में ले जाया गया, जहां मृत बच्ची पैदा हुई। इसेके बाद परिवार वाले डॉक्टरों पर आरोप लगाने लगे, तब नर्स ने बताया कि बच्ची पांच घंटे पहले ही मां के गर्भ में ही मर चुकी थी। सीएचसी प्रभारी बीबी सिंह ने बताया कि रात में लाइट नहीं थी और इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया था। परिवार वालों का आरोप निराधार है।