{"_id":"6935c50226411593d70afbde","slug":"stf-sets-up-camp-in-search-of-four-criminals-including-suraj-deoria-news-c-208-1-deo1011-169633-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सूरज समेत चार बदमाशों की तलाश में एसटीएफ ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सूरज समेत चार बदमाशों की तलाश में एसटीएफ ने डाला डेरा
Sun, 07 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के महदहां बागीचे के समीप शुक्रवार की देर रात एसटीएफ से मुठभेड़ के दौरान बच निकले कार सवार चार बदमाशों की तलाश में एसटीएफ ने रविवार को महुआडीह, गौरी बाजार और बिहार बॉर्डर के श्रीरामपुर व बनकटा इलाके में छापा मारा। हालांकि, इन चारों का अभी सुराग नहीं लगा है।
एसटीएफ को उम्मीद है कि कार में भागे बदमाशों में ही महुआडीह थाना क्षेत्र का सूरज गौड़ भी था, जिसने अपहरण की साजिश रची थी। उसके पकड़े जाने पर कुछ और मामलों का भी खुलासा हाेने की उम्मीद है। मुठभेड़ के दौरान मऊ जिले के कुख्यात हिमांशु यादव को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा मंजीत व नीतेश भी पकड़े गए थे। इनके साथ कार में चार और बदमाश थे। ये सातों बदमाश सलेमपुर के ईंट भट्ठा मालिक व पड़री तिवारी गांव निवासी राजकमल तिवारी के अपहरण के फिराक में थे। पकड़े गए मंजीत और नीतेश से एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि ये सातों बदमाश तीन चार दिन पहले महुआडीह थाना क्षेत्र के बरवां गांव में एक मुर्गी फॉर्म पर मिले थे। वहीं रात बिताई थी, जहां इनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने महुआडीह से लेकर बिहार बार्डर तक बदमाशों की तलाश की है।