{"_id":"682b76f15ec9e11adb0ff0e7","slug":"stand-on-the-road-even-walking-is-difficult-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-153905-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पर स्टैंड... पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पर स्टैंड... पैदल चलना भी मुश्किल
Mon, 19 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोऑपरेटिव चौराहे के पास सड़क पर सवारी भरते ऑटो चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर ओवरब्रिज तक पहुंचने में दो और चारपहिया वाहन वालों को आधे घंटे तक लग जा रहा है। भटवलिया चौराहा, सिविल लाइंस रोड पर रोडवेज के सामने, एसपी कार्यालय व कोऑपरेटिव चौराहे के पास ई-रिक्शा, ऑटो वाले सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारी भरने लग रहे हैं।
रोडवेज परिसर से निकलते ही चालक-परिचालक बसें शहर में जगह-जगह रोककर सवारी भरने में कोताही नहीं बरत रहे हैं।
ऐसे में जाम की समस्या से हर कोई परेशान है। शहर का सिविल लाइंस रोड गोरखपुर से बलिया को सीधे जोड़ता है। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर ओवरब्रिज तक मात्र दो किमी की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जा रहा है।
पीक आवर में समस्या और बढ़ जाती है। यह मार्ग पांच साल पहले भले ही फोरलेन में तब्दील हो चुका हो, इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
सिविल लाइंस रोड पर सोमवार की दोपहर 12:30 बजे एसपी कार्यालय के सामने सलेमपुर रोड की तरफ सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा वाले सवारी भरते दिखे। इसके चलते पीछे से आ रहे लोगों व वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा। रोडवेज के सामने दोपहर 12:45 बजे गोरखपुर की ओर से जानने वाली बसें जैसे ही परिसर से निकली, कचहरी के सामने आते-आते चार बार रुकी और सवारी भरने लगी।
विज्ञापन
यह स्थिति तब थी, जब यातायात पुलिस भी यहां खड़ी थी। कोऑपरेटिव चौराहे पर दोपहर एक बजे यहां नगरपालिका की ओर से बड़े नाले की सफाई कर शील्ट निकालकर मुख्य मार्ग पर ही रख दिया गया था।
ऐसे में गुजरने वालों को बचकर निकलना पड़ रहा था।