फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stagnation demand of trains at Bankata station

Deoria News: बनकटा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

Mon, 20 Jul 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Stagnation demand of trains at Bankata station
रामपुर बुजुर्ग (देवरिया)। क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने बनकटा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दोबारा बहाल कराने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती बनकटा रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित होने के कारण तहसील, जिला मुख्यालय, अस्पतालों, व्यापारिक केंद्रों और उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए रेलवे ही प्रमुख साधन है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से पहले बनकटा स्टेशन पर 15027 अप, 15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस और 11124 अप बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का ठहराव था, लेकिन कोरोना के बाद इन ट्रेनों का ठहराव अब तक बहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता कई बार धरना-प्रदर्शन और आंदोलन कर चुकी है।

विधायक ने महाप्रबंधक से जनहित को देखते हुए बनकटा रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव शीघ्र बहाल कराने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed