{"_id":"6a5bd6a3cd59282977070300","slug":"stable-after-growth-at-a-rate-of-one-centimeter-per-hour-deoria-news-c-208-1-deo1045-187116-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ने के बाद स्थिर हुई सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ने के बाद स्थिर हुई सरयू
विज्ञापन
भागलपुर। हफ्ते दिन से लगातार बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर शनिवार दोपहर में स्थिर हो गया। नदी बीते 24 घंटे में 26 सेमी बढ़ चुकी है। नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम से नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन शनिवार दोपहर से नदी का जलस्तर स्थिर हो गया। तुर्तिपार गेज पर शनिवार शाम को नदी का जलस्तर 62.82 मीटर दर्ज किया गया। नदी चेतावनी बिंदु 63.10 मीटर से अब मात्र 28 सेंटीमीटर नीचे है। प्रशासन ने इस साल भी भागलपुर बीजीएम इंटर कॉलेज, मईल जूनियर हाईस्कूल, तेलियाकला इंटर काॅलेज, प्राथमिक विद्यालय बढ़ौना को बाढ़ राहत चौकी बनाया है। चौकियों पर तहसील कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है।
बरहज एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है। राजस्व कर्मियों को हर स्थिति की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।