{"_id":"65808a425435a9487f09ae6d","slug":"ssb-constables-health-deteriorates-while-on-duty-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-15346-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसएसबी के सिपाही की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसएसबी के सिपाही की ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत
Mon, 18 Dec 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में थे तैनात, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
बरहज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत समोगर के चकियां टोला निवासी और एसएसबी के सिपाही राजनाथ उर्फ राजू प्रजापति (56) पुत्र रामदवर प्रजापति की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। राजनाथ के मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। उनकी तैनाती गोरखपुर में थी।
परिजनों के अनुसार राजनाथ की असम के गुवहाटी से गोरखपुर में पोस्टिंग हुई थी। रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज और वहां से लखनऊ ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पत्नी श्यामदुलारी देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि पुत्र दिलीप, सुनील, पुत्री पुष्पा, रोशनी का रो-रो कर बुरा हाल था।