फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SPs expressed happiness by bursting firecrackers and applying Abir Gulal

Deoria News: कर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई

Sun, 14 May 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
SPs expressed happiness by bursting firecrackers and applying Abir Gulal
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर सलेमपुर में आतिशबाजी करते व मिठाई खिलाते कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं व कर्नाटक की आम जनता की जीत है। जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि यह विजय लोकतंत्र की विजय है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूंजीवादी व्यवस्था को करारी शिकस्त दी है।

ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार व नफरती ताकतों के खिलाफ जनता ने कांग्रेस को जिताकर जनता को गुमराह नही होने का संदेश दिया है। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, चंद्रमोहन पांडेय, दीनदयाल यादव, लालसाहब यादव, रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, संजय गुप्ता, सत्यम पांडेय, मनीष रजक, शीत कुमार मिश्र, अशोक मद्देशिया, उमेश तिवारी, रणजीत सिंह, सैयद फिरोज अहमद, कपीस मिश्र, जीवन शरण मिश्र, तारकेश्वर मणि त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव और विशाल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed