{"_id":"65618fbd336cc9f2c50c4220","slug":"speeding-bike-collides-with-divider-uncle-and-nephew-die-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत; एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत; एक गंभीर
Sat, 25 Nov 2023 11:40 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:40 AM IST
सार
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर-रात में घटना होने से मृतकों की पहचान शनिवार सुबह में हुई। घटना के बाद मार्ग जाम हो गया था। शव हटवाकर आवागमन चालू कराया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास शुक्रवार देर-रात को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर तेज होने से बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर जा गिरे। जिससे मौके पर ही चाचा और भतीजे की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रनिहावा उर्फ चिरईगोड़ा गांव निवासी अनसुईया देवी के घर से भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महिपार गांव शुक्रवार रात को तिलक गया था। तिलक समारोह में गांव निवासी गोविंद राजभर (25) पल्सर बाइक से अपने साथ भतीजे आदित्य राजभर (11) और किशन चौहान (24) को लेकर निकले थे।
गोविंद अभी बाइक लेकर देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर बहादुरपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। रफ्तार तेज होने से सभी सवार सड़क पर जा गिरे। जिससे मौके पर ही गोविंद और आदित्य की मौत हो गई। जबकि किशन का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गोविंद माता-पिता का इकलौता संतान था। घटना के बाद मां बिंदु देवी और पिता गुड्डू राजभर बदहवास है। जबकि आदित्य दो भाईयों में बड़ा था। मौत के बाद मां नीरु देवी दहाड़े मारकर रो रही है।